कुकड़ेश्वर। नगर के सबसे बड़े समाज श्री सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के आराध्य देव श्री केशू बावजी महाराज के 5 दिवसीय महोत्सव जोकी दशहरे से लेकर शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें सुंदरकांड भजन संध्या के साथ प्रतिदिन केशू बाबू जी की पूजा अर्चना घर-घर जाकर की गई जिसका का समापन शाही बारात और घर-घर महा आरती कर संपन्न हुआ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुकड़ेश्वर नगर में श्री सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के आराध्य देव का पूरे समाज के 500 परिवार जनो के घर पर महाआरती कर ढोल नगाड़े बाजे ताशे के साथ श्रद्धालु झूमते भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम पूरी रात भर चलता रहा इस कार्यक्रम में सभी समाज के 500 परिवारों पर भोजन का आयोजन रहता हे जिसमें सभी अपने अपने मिलने वालों मेहमानों का भोजन भी चलता रहता हे और समाज के दूर दराज से आए मेहमान भी इस कार्यक्रम में शरीक होते हे और समाज की ही श्री लक्ष्मीनाथ सेवा समिति के द्वारा निशुल्क नाश्ता चाय का रात भर कार्यकम चलता रहता है।