BREAKING NEWS
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 10:28 am
BIG NEWS : एमपी में कांग्रेस कार्यकारिणी पर बवाल जारी, अब इस नेता ने दिया इस्तीफा, दूसरी लिस्ट में मिली थी ये जिम्मेदारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर बवाल जारी है। एक-एक कर नेताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। इन सबके बीच भोपाल के पूर्व शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकारिणी की दूसरी लिस्ट में बनाए गए थे प्रदेश सचिव बनाए गए थे।


मोनू सक्सेना ने जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कहा कि मैं पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा। मेरी जगह किसी अनुभवी या युवा साथी को पदस्थ कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका दें। मैं निष्ठा वान कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। 


मोनू सक्सेना ने पत्र में क्या लिखा?
मोनू सक्सेना ने पत्र में लिखा, मैं प्रदीप मोनू सक्सेना, छात्र राजनीति एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व भोपाल जिला कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। आपके द्वारा मुझे प्रदेश कांग्रेस में सचिव का महत्वपूर्ण पद मुझे दिया गया है। चूंकि, मैं पूरे समय पार्टी की विचार धारा के लिया कार्य करता हूं और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हम सब के जन नेता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर के साथ जन-जन तक पहुंचाने  का कार्य कर रहा हूं। आप से अनुरोध है कि मेरे प्रदेश सचिव स्थान पर किसी अन्य अनुभवी य युवा साथी को पदस्थ कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE