BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 5:58 pm
BIG NEWS : हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर भड़के एमपी के सीएम, कहा- रांची को बना दिया करांची, सावधान नहीं हुए तो खतरे में होली-दिवाली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार दौरा चुनावी दौरा कर विपक्ष पर सियासी बाण चला रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम डॉ. मोहन यादव आज पलामू जिला के पांकी विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने सोरेन सरकार और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ‘रांची को करांची’ बना दिया। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से हिन्दुओं की आबादी कम कराने का पाप उन्होंने किया है।


दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव आज जनजातीय गौरव, ‘धरती आबा’ श्रद्धेय बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखण्ड में पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।


सोरेन और कांग्रेस ने रांची को बना दिया करांची
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नया राज्य बनाकर दिया कर राज्य की राजधानी रांची को बनाया। लेकिन दुर्भाग्य से हमारे दुश्मन पड़ोसी देश को याद करना पड़ेगा कि पाकिस्तान में लूट, फरेब, झूठ, चालाकी और हिंदुओं के अपमान के लिए जाना जाने लगा है। रांची को करांची बना दिया। भाजपा की सरकार बनाकर रांची का गौरव लौटाना है। अगर आप सावधान नहीं हुए तो हमारे होली, जन्माष्टमी खतरे में पड़ने वाले हैं। यह चुनाव सामान्य नहीं है, यह अपनी संस्कृति को बचाने का चुनाव है। 


सावधान नहीं हुए तो दिवाली, होली और जन्माष्टमी खतरे में आ जाएगी
सीएम ने कहा कि हिंदुओं की आबादी 7 प्रतिशत घट गई और मुस्लिम की आबादी 4 प्रतिशत बढ़ गई। अगर आप सावधान नहीं हुए तो आपकी दिवाली, होली और कृष्ण जन्माष्टमी खतरे में आ जाएगी। दुनिया का कोई देश घुसपैठियों को बढ़ावा नहीं देते। लेकिन वोट की लालच में ये भूखे भेड़िए सपना देखते हैं कि आप आ जाओ, आपकी आबादी आ जाएगी। सिर्फ वोट देना। 


विदेशी तुरंत समझ जाते हैं कि हिंदुस्तान से हैं
उन्होंने कहा कि विदेश में कहीं भी कहो कि हम राम-कृष्ण की धरती से हैं तो विदेशी तुरंत समझ जाते हैं कि हिंदुस्तान से हैं। लेकिन घमण्डिया सोरेन और कांग्रेस को राम-कृष्ण बताने की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस के मंत्री आलमगीर नहीं नोटगीर हैं। इन सबके चुन चुनकर बदला लेने का समय है। झारखंड में लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने का समय है। 


इतनी जोर से बटन दबाना कि राहुल गांधी को वोट का तमाचा लगे
सीएम ने आगे कहा कि जो राम के नहीं हुए वो किसी काम के नहीं हैं। रामजी के दर्शन करने आज तक अयोध्या नहीं गए। रामजी का मंदिर बन गया अब कृष्णजी का मुस्कुराना बाकी है। अब जिस दिन बटन दबाओ तो इतनी जोर से बटन दबाना कि राहुल गांधी को वोट का तमाचा लगे। 


मेरे घर कोई विधायक नहीं लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बना दिया
सीएम ने कहा कि भाजपा में मैं उदाहरण हूं। मेरे घर से कोई विधायक नहीं है, कोई सांसद नहीं। लेकिन मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया, ऐसी है बीजेपी। कृष्ण जी ने कंस को घर में घुसकर मारा। राम जी ने रावण को घर में घुसकर मारा। अत्याचारियों के खिलाफ यह हमारी संस्कृति है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE