BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 6:19 pm
NEWS : भाजपा जिला संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न, मुकेश गर्ग ने कहा- भाजपा संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खुली चुनावी प्रक्रिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ की संगठन पर्व कार्यशाला अहिंसा नगर ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर मुख्य जिला  निर्वाचन अधिकारी मुकेश गर्ग के सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश गर्ग ने
संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरे विस्तार से समझाते हुए कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वाेपरि होता है व दिन रात बिना स्वार्थ के भाजपा संगठन के लिए कार्य करता है।  स्थानीय स्तर पर लोगों की सेवा में अनवरत लगा रहता हैं। भाजपा संगठन वर्ष के 365 दिन ही कार्य करता है । भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के माध्यम से वह कार्यकर्ता भाजपा का सदस्य बन करके अपने आप को गौरवशाली महसूस करता है । किसी भी संगठन या पार्टी में अलग-अलग प्रकिया होती हैं। जैसे हमारे भाजपा संगठन में सर्वप्रथम बूथ स्तर से शुरुआत होकर के राष्ट्रीय स्तर तक खुली चुनावी प्रक्रिया है, जिसमें सभी सक्रिय सदस्य हिस्सा लेकर के अलग-अलग स्तर पर चुनाव करवा कर के इस प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी द्वारा जिला संगठन पर्व मनाया जा रहा है। पार्टी का कोई भी वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में छूट न जाए, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मंडल कार्यशाला में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की अनिवार्य रूप से उपस्थिति होनी चाहिए।   उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता पंजीकरण शुरू हो गया है। पात्र सदस्यों को तेजी से सदस्य बनाया जाना चाहिए। जिला समीक्षा समिति द्वारा विधिवत सक्रिय सदस्यों की सूची का आकलन करेगी। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया आभार जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने किया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रदेश कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर मंचासिन रहे। कार्यशाला को जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, जिला चुनाव सह प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, मोहब्बत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्रधान देवेन्द्र कंवर, जिला उपाध्यक्ष गणपत छीपा, पुष्पा वैष्णव, रत्नेश छाजेड़, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, सी पी नामधराणी, चौनराम मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, जीवन चौधरी, जगदीश भांड, तारावती धाकड़, श्याम लाल शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, निकायों एवं पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE