BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 11:33 am
BIG NEWS : भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन, सिंगोली में आयोजित हुई भाजपा की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को मिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। आम जन मानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा में सहभागिता करना चाहता है। संगठन पर्व के प्रथम चरण में समूचे देश, प्रदेश  मे लाखों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर इसे प्रमाणित किया है। भाजपा एक जीवंत संगठन है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाता है और लोकतांत्रिक रूप से संगठन का निर्माण किया जाता है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने बोली। वे शुक्रवार को सिंगोली स्थित भाजपा कार्यालय व रतनगढ़ स्थित वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन में संघठन पर्व के दौरान बड़ी संख्या में भाजपाइयों को सम्बोधित कर रहे थे ।
उन्होंने बताया कि आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे सभी समाजो के लोग एक ही विचारधारा को लेकर चलते है । आज हमको गर्व महसूस होता कि देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है । विधायक सखलेचा ने अंत  कहा कि भाजपा संगठन पर्व को दीपावली की तरह उत्साह के साथ मनाए ओर इसे बूथ स्तर तक पहुचाए ओर ध्यान रहे कि पार्टी का कोई भी वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में छूट न् जाए इसका विशेष ध्याम रखना होगा ,वही मंडल कार्यशाला में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति होनी चाहिए। इस मौके संघठन पर्व मंडल सहयोगी निर्वाचन अधिकारी व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किये। भाजपा संघठन पर्व का शुभारंभ सर्व प्रथम पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यशाला की शुरुवात की।
इस अवसर पर  भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी,सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़,रतनगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा,जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा पवन जी भील,  सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा,डीकेन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, रतनगढ़ नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुगना देवी कचरूमल गुर्जर, सिंगोली नगर परिषद उपाध्याय मोतीलाल धाकड़ ,आईटी शेल प्रभारी नितेश सेम सहित भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE