BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 3:07 pm
BIG NEWS : कमलनाथ के दलबदल की खबरें फिर उड़ी, पूर्व सीएम ने किया खंडन, लिखा- मैं जीवन भर कांग्रेस में रहूंगा, झूठी खबरें चलाने वाले माफी मांगें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ के दलबदल करने को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चलने लगीं। कमलनाथ को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाद उनके मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने इसका खंडन किया है।


कमलनाथ ने लिखा- मैं जीवन भर कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा
कमलनाथ ने इन खबरों का खंडन करते हुए लिखा- मैं मीडिया का बहुत सम्मान करता हूं और मीडिया के साथियों से भी अपेक्षा रखता हूं कि वे सत्य का ही प्रसार करें। एक चौनल की सोशल मीडिया साइट पर मेरे बारे में असत्य और भ्रामक खबर चलाई गई है। मैं जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं और आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जो लोग इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।


कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने एक्स पर लिखा- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्व. इंदिरा गांधी के तृतीय पुत्र माने जाने वाले कमलनाथ जी के विषय में कुछ न्यूज़ चौनल सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बरें चला रहे हैं। इस तरह की ख़बरें पूरी तरह असत्य हैं। कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, उन्होंने मध्यप्रदेश और देश में हमेशा कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत किए हैं और आगे भी कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता की तरह अपनी समस्त भूमिकाओं का प्रतिबद्धता पूर्वक निर्वाह करेंगे। इस तरह की अफ़वाहें सरासर निराधार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE