BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : एमपी के श्योपुर से विजयपुर वोटिंग पर नजर रखेंगे बीजेपी -कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, कमलनाथ ने लिखा- दलबदल की बीमारी का इलाज कर सकता है एक वोट, शिवराज ने की मतदान की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बुधवार को बुधनी और विजयपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव का मतदान हो रहा है। वोटिंग के एक दिन पहले विजयपुर में आदिवासियों के साथ हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्ष श्योपुर पहुंच रहे हैं।


पटवारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर रहेंगे
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज सुबह इंदौर से उज्जैन, आगर मालवा, झालावाड़ होते हुए करीब 10 बजे श्योपुर पहुचेंगे। यहां वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान के निवास पर रहकर मतदान पर नजर रखेंगे। मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन आयोग को अवगत कराएंगे।


वीडी शर्मा श्योपुर में रहेंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए शिवपुरी पहुंचेंगे। यहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे श्योपुर के होटल राधिका पैलेस पहुचेंगे। यहां वे मतदान को लेकर जानकारी लेंगे और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


कमलनाथ ने लिखा- एक वोट दलबदल की बीमारी का इलाज कर सकता है
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ग् पर लिखा- आज प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव का मतदान है। मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करता हूँ। आपका वोट दलबदल की बीमारी का इलाज कर सकता है और सत्ता की निरंकुशता पर अंकुश लगा सकता है। तो आइए लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए अवश्य मतदान करें। सत्यमेव जयते।


शिवराज बोले- वोट जरूर डालें लोकतंत्र में ये सबका कर्तव्य
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा- बुधनी और विजयपुर के बहनों भाईयों, लोकतंत्र में मतदान करना हम सबका कर्तव्य है। लोकतंत्र जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन है, हम वोट के जरिए अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं इसलिए मेरी आपसे अपील है वोट जरूर डालिए। हममें से कोई बिना वोट डाले न रहे यही लोकतंत्र की ताकत है। मैं भी अपने परिवार के साथ मतदान कर रहा हूं आप भी मतदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE