BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 12:22 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने परिवार संग किया मतदान, उपचुनाव को लेकर कही ये बात, कार्तिकेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी संग मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रमाकांत भार्गव हमारे अनुभव नेता है। आज उन्हें वोट देने का सौभाग्य मुझे मिला है। शिवराज ने विजयपुर में हिंसक घटना को कांग्रेस की साजिश बताया है। वहीं उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की है।

 

एमपी की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर में मतदान की प्रक्रिया जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद अपने जैत गांव में मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। शिवराज सिंह ने कमलनाथ के विजयपुर और दलबदल ट्वीट कर कहा कि इस तरीके की बात करने का उन्हें कोई हक नहीं है। उनके विषय में भी ऐसी बात करते हैं।


झारखंड चुनाव पर शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया
वहीं झारखंड चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना की नकल उन्होंने की है। 2 महीने पहले महिलाओं की याद आई। जनता असल को जिताएगी और नकल को हराएगी। जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।


कार्तिकेय ने कही ये बात
इधर, केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान कार्तिकेय ने कहा कि मेरा वोट बीजेपी, विकास और शिक्षा को वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य की राजनीति कर रही है, झूठ और जनसेवा से भटक गई है। यह भी दुर्भाग्य की बात है कि मुझ पर भी कांग्रेसी दिग्गजों ने निशाना साधा। कांग्रेस को शुभकामनाएं, वह विपक्ष में बैठी रहे और ईमानदारी से विपक्ष का काम करें।


कार्तिकेय ने विजयपुर की घटना पर कहा कि इस बार हिंसक घटनाएं कांग्रेस के कारण हुई। दादा रमाकांत और बीजेपी एक, मैं प्रत्याशी नहीं, पार्टी की जिम्मेदारी के आदेश का पालन कर रहा हूं। एमपी उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE