BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 4:38 pm
KHABAR : भाजपा संगठन पर्व- बूथ समिति गठन में नीमच जिला देश में पहले स्‍थान पर, जिला चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारियों की मेहनत रंग लाई, भाजपा संगठन पर्व में नीमच जिले के संगठन की मजबूती भी नजर आई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा संगठन पर्व में नीमच जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भाजपा संगठन पर्व में बूथ समिति गठन में नीमच जिला देश में पहले स्‍थान पर रहा है और जिले में 745 में से 740 बूथ पर समितियों को गठन किया जा चुका है। शेष 5 बूथ की समितियों का गठन भी शीघ्र कर दिया जाएगा। इस उपलब्धि से जिला चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारियों की मेहनत और नीमच जिले में संगठन की मजबूती भी नजर आई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काबरा व जिला सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व के तहत बूथ पर स‍मितियों के गठन के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और संगठन को मजबूती देने का क्रम निरंतर जारी है। बूथ समितियों से शुरू निर्वाचन का क्रम राष्‍ट्रीय संगठन पदाधिकारियों के निर्वाचन तक निरंतर व निर्बाध रूप से चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन के निर्वाचन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, जिला सह चुनाव अधिकारी महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित द्वारा प्रदेश संगठन की मंशा के अनुरूप जिले में निर्वाचन की प्रक्रिया को गति दी और जिले के 745 में से 740 बूथों पर समितियों का गठन निर्धारित समय में  करने का कार्य सफलतापूर्ण तरीके से किया है जो कि अपने आप में नीमच जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बूथ समितियों के गठन में नीमच जिला समूचे देश में पहले स्‍थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर नीमच जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए 745 में से 740 बूथ समिति के गठन की जानकारी साझा की है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं भाजपा प्रदेश उपाध्‍यक्ष व प्रदेश सह निर्वाचन अधिकारी जीतू जिराती ने नीमच जिले की वर्चुअल बैठक में शामिल होकर नीमच जिले के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवं ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही सांसद सुधीर गुप्‍ता, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिंह चौहान (भईजी), विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध माधव मारू, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार, जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, जिला सह‍ चुनाव अधिकारी महेंद्र भटनागर एवं हेमंत हरित ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए इस उपलब्धि के लिए आभार व्‍यक्‍त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE