BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 4:59 pm
KHABAR : नीमच के जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर मनाया जश्न, शत-प्रतिशत बूथ गठन कर देश में बनाया सर्वोच्च स्थान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने ट्वीट कर दी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर आज जश्न का माहौल रहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी नीमच जिला संगठन देशभर में बूथ कमेटी गठन में निर्धारित समय में शत प्रतिशत बूथ गठन करके पहले नंबर पर रहा। इसी तारतम्य में भाजपा के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत शत प्रतिशत बूथ समिति गठन होने पर तपोभूमि पर जोरदार उत्सव मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री और राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा ट्वीट करके भाजपा जिला संगठन को प्रथम स्थान रहने की बधाई दी गई है। भाजपा के नीमच की इतिहास में यह एक अद्भुत पल है। दीपावली के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अथक परिश्रम के बाद फिर दीपावली मनाने का अवसर मिला है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरवशाली क्षण है। इस खास मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, माधव मारू, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, सुखलाल पंवार, योगेश जैन, मोहन राणावत,सुनील कटारिया, सभी मंडलों के अध्यक्ष और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी  की गई।लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।संगठन के पदाधिकारी और दोनो विधायकों का साफा बांधकर और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन पर्व के दौरान सत्ता और संगठन में जो समन्वय दिखाई दिया, वह अद्भुत था। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE