BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 7:36 pm
KHABAR : नीमच में कल कांग्रेसी देंगे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना, फिर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 13 नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र में विजयपुर एवं बुधनी में चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का जघन्य अपराध किया गया है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में तो आम मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है एवं भारतीय जनता पार्टी के असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है और दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई है। उनकी फसलों को जलाकर नुकसान पहुंचाया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा लोकतंत्र एवं दलित विरोधी है। 
इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन मे अनिल चौरसिया एवं जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल मार्ग दर्शन मे व प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले के नीमच शहर ब्लाक 1,2व नीमच ग्रामीण ब्लाक 1,2 के लोकतंत्र की हत्या करने एवं दलित विरोधी भारतीय जनता पार्टी के विरोध में 22 नवंबर 2024 को प्रातः 11.00 से 1.00 बजे तक अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, विधानसभा 2023 के विधानसभा प्रत्याशी एवं 2024 के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, निर्वाचित संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस जनों, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE