BREAKING NEWS
इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 11:21 am
KHABAR : विजयपुर के मतदाताओं ने लिया अपने अपमान का बदला, इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने साधा निशाना, बोले- मत की ताकत से मंत्री रावत अर्श से फर्श पर, भाजपा को हार से आत्ममंथन कर ऑपरेशन लोटस बंद करना चाहिए, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा (बढ़त ) को  कम अंतर से  देकर मतदाताओं ने  भाजपा की सरकार को  एक साल के कार्यकाल में नकार दिया है क्यूंकि भाजपा द्वारा समस्त  प्रशासनिक संसाधनों  का दोहन करने के बाद भी विजयपुर में मंत्री रावत की  हार एवं  हाईप्रोफाइल बुधनी  विधानसभा में अप्रत्याशित रूप से कम वोटो के अंतर से बढ़त  अपने  आप प्रमाणित करता है की भाजपा का जादू अब प्रदेश में उतरता जा रहा है और जनता जुमलों से परेशान हो गई है ।  उक्त कटाक्ष करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार  अग्रवाल ने कहा की सबसे बड़ी जीत  तो आज विजयपुर में लोकतंत्र   की हुई  है जंहा मतदाताओं ने  यह बता दिया की 2023 के विधानसभा चुनाव  में हमने जिस  विधायक को जिताकर भाजपा के खिलाफ वोट देकर शिवराज सरकार के कार्यकाल को नकारा था  और उसी विधायक ने हमारे साथ छल कर हमारे मत का अपमान कर मंत्री के लालच में भाजपा का दामन थाम  कर लोकतंत्र की हत्या की थी आज उन्ही मतदाताओं ने मौका आने पर  उपचुनाव में मंत्री रावत को अर्श से पर्श पर लाकर पटक दिया और पुरे देश में यह सन्देश  दे दिया की भाजपा जो अलोकतांत्रिक रूप से  ऑपरेशन लोटस चलाकर सरकारे गिराने का काम और विधायकों को  ईडी सीबीआई एवं अन्य अनैतिक तरीको से   डर दिखाकर एवं मंत्री बनाने का लालच देकर अपने पाले में लाने का कुत्सित प्रयास करती है और सफल भी होती है आज विजयपुर के मतदाताओं ने भाजपा को इस अलोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपने मत से मुंहतोड़ जवाब मंत्री रावत को हराकर भाजपा को  दे दिया है अब वक्त है की भाजपा को अपने आप आत्ममंथन कर ऑपरेशन लोटस बंद कर जनता के मत का सम्मान करना चाहिए।  

अग्रवाल ने इस अवसर पर विजयपुर के मतदाताओं को लोकतंत्र की हत्या  करने  वालो को अपने मत से पराजय दिलाकर लोकतंत्र की रक्षा करने का जो कार्य किया है उस पर बधाई प्रेषित की है. साथ ही पंजाब में सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में तीन  विधानसभा सीट पर  आप को विजयश्री मिलने पर समस्त देशवासियो को बिजली, पानी, शिक्षा,  स्वास्त्य ,रोजगार, महिला सुरक्षा के रूप में जीत मिलने पर बधाई दी है और कहा की   अब जनता आप की विचारधारा से प्रभावित हो रही है  है और आप की विचारधारा को अपना कर आप को  मजबूत कर  रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE