BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 5:39 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने किया बड़ा खुलासा, भाटखेड़ा से डुंगलावदा फोरलेन सड़क पर बड़ी समस्या, फोरलेन के रास्ते पर स्थित हिंगोरिया फाटक पर बन रहा टूलेन का ओवर ब्रिज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र सरकार में भाटखेड़ा में डूंगलावदा तक के शहरी हाईवे को टूलेन से फोरलेन बनाने के लिए 133 करोड़ की स्वीकृति दे दी है, लेकिन बड़ी समस्या यह है कि इसी मार्ग पर पहले से ही हिंगोरिया ओवर ब्रिज का निर्माण टू लेन ओवर ब्रिज के हिसाब से किया जा रहा है। जबकि यह ब्रिज भी फोरलेन के हिसाब से बनाया जाना था। यह मौजूदा जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शिता एवं शासकीय विभागों की एक बड़ी तकनीकी खामी है। इससे नीमच की जनता की समस्या जस की तस ही रहेगी। हिंगोरिया ब्रिज निर्माण के बाद बड़ी दिक्कत तब आएगी जब टी आकार के ओवर ब्रिज पर हवाई पट्टी की ओर आने-जाने वाले वाहन हवाई पट्टी और नीमच व मंदसौर की दिशा में पलटेंगे।

यह खुलासा कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने करते हुए कहा कि भाटखेड़ा से डूंगलावदा के बीच करीब 133 करोड़ की फोरलेन सडक बनेगी, लेकिन इसी मार्ग पर वर्तमान में करीब 34 करोड़ की लागत से सेतु विकास निगम हिंगोरिया रेलवे फाटक पर टी आकार का ओवर ब्रिज बना रहा है। बाहेती ने कहा कि मुख्य बात यह है कि हिंगोरिया फाटक पर जो ओवर ब्रिज बन रहा है, वह टूलेन ब्रिज है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि फोरलेन सड़क को कैसे टूलेन ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। 

बाहेती ने बताया कि टी पॉइंट आकार से बन रहे इस ब्रिज में पहले ही बड़ी समस्या आने वाली है। क्योंकि टी पॉईट की वजह से झांझरवाड़ा से आने वाले वाहन नीमच की और कैसे पलटेंगे और मंदसौर से आने वाले वाहन कैसे झांझरवाड़ा की ओर मुड़ेंगे ये बड़ी समस्या रहेगी। ओवर ब्रिज पर झांझरवाडा औ‌द्योगिक क्षेत्र की ओर से आने वाले बड़े वाहनों का तो मुड़नाा ही मुश्किल होगा, जिससे ब्रिज के ऊपर ही भारी जाम लगने की संभावना है। इसके अलावा भी बाहेती ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE