BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 8:15 pm
KHABAR : नीमच जिले के जीरन तहसील कार्यालय में आम आदमी पार्टी का धरना, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, इस मुद्दे को उठाया, पढ़े खबर 

Share On:-

जीरन। नगर के नीमच रोड पर कुछ साल पहले एक स्वागत द्वार बनाया गया था। इसके बाद उक्त सड़क का चौड़ीकारण कार्य कर दिया गया। मगर, इस दौरान उक्त लगाए गए स्वागत द्वार नहीं हटाया गया। स्वागत की चौड़ाई कम होने की वजह से यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। अब तक तीन बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। जबकि कई छोटे-मोटे हादसे आए दिन होते रहते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने उक्त गेट को हटाने की मांग की है।
इसी तरह समीपस्थ ग्राम कुचड़ोद में कुछ रसूखदार लोगों ने मुक्तिधाम भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। जिससे आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि नगर स्थित दिक्कत दे रहे स्वागत द्वार और कुचड़ोद गांव स्थित शमशान से अतिक्रमण को हटाया जाए। 
इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उक्त दोनों मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की। साथ ही तहसीलदार नवीन गर्ग को एक ज्ञापन दिया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, विनोद कुमार पंवार, भगतराम भाणेज, कंवरलाल गायरी, बाबूलाल गायरी, जिला संयुक्त सचिव तुलसीराम मेघवाल, तुलसीराम गायरी, रामप्रहलाद सगवारिया,जगदीश पाटीदार, श्याम सुंदर मेरावत, मुजाहिद मंसूरी, फिरोज हुसैन, हामिद मंसूरी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE