BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 3:25 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस, संगठन मंत्री जामवाल बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कांग्रेस की जातियों की जनगणना अंग्रेजों का फॉर्मूला, विधायक रामेश्वर ने कहा- अपने आपको बचाने कांग्रेस निकाल रही संविधान यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता शामिल हुए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि- मन के भाव संविधान के चित्र, कलाकृतियों में है। संविधान का अध्ययन इसलिए जरूरी की संविधान सही दिशा दिखाता है। संविधान समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कलाकृतियां भी शामिल करवाई। हर अध्याय में महापुरुष, कलाकृतियों के चित्र हैं।


जातियों में तोड़ो और राज करो
संविधान देश के विकास के लिए सद्ग्रन्थ है। उसमें हमारे अधिकार, कर्तव्य समाहित है। पूर्व की सरकारों ने जो गलतियां कीं, मोदी ने उसमें संशोधन करवाया। महिलाओं को 33ः आरक्षण और धारा 370 जैसे संशोधन करवाए। विकसित भारत 2047 में आजादी के 100 वर्ष होंगे। आर्थिक, सामाजिक रूप से दुनिया का नम्बर 1 बने, इसलिए हमें अपना शासन हर जगह चाहिए। जामवाल ने कहा कि-एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कांग्रेस की जातियों की जनगणना अंग्रेजों का फॉर्मूला है कि जातियों में तोड़ो और राज करो। बीजेपी सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुंब की बात करती है।


कांग्रेस कोई भी यात्रा केवल सत्ता के लिए निकालती
कांग्रेस पार्टी के संविधान यात्रा पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अपने आपको बचाने की यात्रा निकाली जा रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहब को लोकसभा में नहीं जाने दिया। दलित भाइयों के लिए कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस कभी संविधान को समृद्ध करने के लिए सड़कों पर नहीं आई। कांग्रेस कोई भी यात्रा केवल सत्ता पाने के लिए निकालती है लेकिन जनता उन्हें नकार चुकी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE