BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 6:56 pm
NEWS : छोटी सादड़ी में कांग्रेसजनों ने मनाया भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान का दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर छोटी सादड़ी में कांग्रेसजनों संविधान दिवस मनाया गया। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को 26 नवंबर को प्रतिवर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। संविधान दिवस पर अंबेडकर सर्किल छोटीसादड़ी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमृतलाल बन्डी थे,कार्यक्रम के अध्यक्ष गांधी जीवन दर्शन के संयोजक डॉ जगन्नाथ सोलंकी थे। कार्यक्रम संयोजक अंबेडकर जन क्रांति मंच जिला अध्यक्ष भरत खटीक,पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर  दीप प्रज्वलन कर संविधान दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृतलाल बन्डी ने कहा कि संविधान एक देश की बहुत बड़ी ताकत है जिसे वर्तमान भारत सरकार निरंतर कमजोर कर रही है। देश के क्रांतिकारी वीरों ने संविधान के ऐतिहासिक पन्नों को सजा के रखा और उसके पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ सोलंकी ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है जो कि भारतीय संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर को सम्मानित करता है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद चौन राम रेगर, प्रेमजी राजू मोहिल,दिनेश दाहिमा, देवीलाल खटीक, कन्हैया लाल खटीक,निलेश मीणा,शिवलाल मीणा, सुनील रेगर, देवीलाल मेघवाल,रोहन यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE