चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अति लक्ष्मी नारायण यज्ञ के साथ आगाज हुआ। यज्ञ के प्रारंभ में जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं उप प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया सहित जेके सीमेंट समूह के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए।