चित्तौडगढ़। गांधी चौक शहर से गांधीनगर गौशाला गये भगवान का कीर्तन करते हुए नृत्य करते हुए भजनो पर झुमते गाते हुए गौशाला पहुंच कर गायों को हरा चारा खिलाया व प्रसाद वितरण किया।
प्रभातफेरी ने 15 वें वर्ष मे प्रवेश किया और जोधपुर वाले राधेकृष्ण महाराज द्वारा 7 दिवसीय भागवत कथा कराई, जब उनके सानिध्य में प्रभातफेरी प्रारम्भ की गई। पहले गांधीचौक से शुरूआत की, तभी से अब तक प्रभातफेरी निरन्तर चल रही हैं। अध्यक्ष भगवानलाल काबरा को दुप्पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अजयकुमार साहु नेपाली, पूर्व पार्षद नंदलाल चांवला, धन्नालाल गुर्जर, वासुदेव सिंधी, सुरेश तम्बोली, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश राय सोडानी, बालमुकुन्द पटवा, बंशीलाल छीपा, कन्हैयालाल देवपुरा, नारायण आमेरिया, मोहित गोड, पार्वती देवी तोषनीवाल, चन्दादेवी मुंदडा, अणछी बाई चांवला, लाली शर्मा, दुर्गाकंवर, रतनदेवी सोडानी, विमलाबाई मराठा, मुन्नादेवी सुखवाल, ताराबाई पटवा, गट्टूबाई अहीर, अणछी बाई कुमावत, लीलादेवी गुजराती मोची, सुंदरबाई टेलर, लेलाकुमावत, सावित्री पटवा, फुलादेवी सोनी, राधारानी कुमावत, नन्दु चांवला, अन्नु प्रजापत, अन्नू भाट, मन्जू वैष्णव आदि सम्मिलित थे। आज ही के दिन इसी दिन राम-जानकी विवाह महोत्सव एवं राम मन्दिर पर झण्डा फहराया गया।