मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन दिनांक 10 दिसंबर 2024 मंगलवार को प्रातः 11ः30 बजे हॉकी मैदान के सामने बायपास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के करकमलों से एवं सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चन्दरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार सहित पूर्व विधायक गण, पूर्व जिलाध्यक्ष गण की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में को लेकर आज भाजपा की आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय मंदसौर पर सम्पन्न हुई। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण अनिल कियावत, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, राजेश दीक्षित, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला, मंचस्थ थे।
बैठक में नवीन भाजपा कार्यालय के भूमि पुजन कार्यक्रम की कार्ययोजना संबंधी दिशा निर्देश देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये बडे हर्ष की बात है की हमारे नवीन कार्यालय भवन का स्वप्न अब साकार होने जा रहा है। हमें इस भूमि पूजन कार्यक्रम को भावनात्मक रूप से लेते हुए प्रत्येक मंडल से हजारों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ की नवीन कार्यकारिणी को कार्यक्रम स्थल पर लाना है। भाजपा का प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, प्रत्येक जनप्रतिनिधि, प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की स्थापना के पूर्व से निष्ठा के साथ विचार रखने वाले वरिष्ठ जनों की उपस्थिति इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संगठन पर्व अंतर्गत जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी मानसिंह माछौपुरीया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की यह भूमि पूजन कार्यक्रम हम सभी के लिये गर्व की बात है। कई वर्षाे से हम सब इस दिन की प्रतिक्षा कर रहे थे, मैं इस पुनीत कार्य के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया को बहुत-बहुत साधुवाद देता हुॅ। इस अवसर पर मानसिंह माछौपुरीया द्वारा विगत दिवस उज्जैन में सम्पन्न हुई संगठन पर्व की बैठक के प्रमुख बिंदुओं से समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संख्यात्मक रूप से भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने जिले के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों से वृत्त लिया और अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एवं आभार जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने माना।
इस आवश्यक बैठक में भाजपा पदाधिकारीगण शिवराज सिंह राणा, राजेश पालीवाल, राजेश नामदेव, संजय मुरडिया, हितेश शुक्ला, राजु चावला, नरेन्द्र पाटीदार, कृष्णपाल सिंह शक्तावत, प्रीति रोखले, राजकुमार गुप्ता, दिलीप सिंह तरनोद, अंकित सोनी, निलेश जैन, विनय धनगर, मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, रणजीतसिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, मनुप्रिया यादव, रमादेवी गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गण सौदान सिंह गुर्जर, उमराव सिंह चौहान, राजमल सुरावत, धीरज संघवी, नेपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश परमार, लाल सिंह देवडा, भरत डांगी, सामंत सिंह शक्तावत, जितेन्द्र जाट, राजेन्द्र सिंह राणा, विकास सुराना, अरविंद सारस्वत, ईश्वर सिंह पंवार सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गण, जनपद अध्यक्ष गण, नगर परिषद अध्यक्ष गण उपस्थित थे।