BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 4:53 pm
KHABAR : कांग्रेस जिला प्रभारी गहलोत ने ली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी हर्षविजय गहलोत, सहप्रभारी डीपी धाकड़, प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, जावद विधान सभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता समंदर पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। 
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन  और क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पीड़ा को व्यक्त किया और कांग्रेस संगठन में आमूलचूल परिवर्तन की बात करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं को सुनने के बाद जिला प्रभारी हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी तक को नहीं छोड़ रहे तो आप और हम तो सबसे निचले पायदान पर हैं फिर भी हमे डटकर इनका मुकाबला करना है। माननीय जीतू जी पटवारी ने हमें भेजा ही इसलिए है कि हम ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करें इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।
जिला कांग्रेस सह प्रभारी डी पी धाकड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को 20 साल से ज्यादा समय हो गया है फिर भी कांग्रेस का कार्यकर्ता डटकर भाजपा का सामना कर रहा है। भाजपाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है लेकिन माननीय जीतू जी पटवारी जैसे नेता हमारी लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ रहे हैं। हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि जब स्वतंत्रता का आंदोलन हो रहा था तब मात्र दो प्रतिशत लोग ही आंदोलन का हिस्सा थे और उन्होंने अंग्रेजों को भगाकर इस देश को आजादी दिलाई थी। वर्तमान में कांग्रेस को को निचले स्तर से एकबार फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है।
प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगामी ग्राम पंचायत और नगर परिषद के चुनाव की तैयारी अभी से करना है और ग्राम स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होना पड़ेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष जीतू जी पटवारी की मंशानुसार हम सब संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है हम सब गुटबाजी को खत्म करके आगे बढ़ें और कांग्रेस को मजबूत करें।
इसी प्रकार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जावद विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता समंदर पटेल, युवा नेता बालकिशन धाकड़ लाडपुरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा रतनगढ़, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, एम डी मंसूरी झांतला, राजकुमार छीपा, रोशन राठौड़ कदवासा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व सभी अतिथियों का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी सहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, पार्षद प्रतिनिधियों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, माला पहना व साफा बांधकर उनका स्वागत किया। 
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंशीलाल शर्मा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सिंगोली अल्प संख्यक कांग्रेस नगर अध्यक्ष इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि सत्तार ठेकेदार, सत्तू धाकड़, दिनेश गर्ग, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन झांतला, राजेश शर्मा झांतला, सुनील जैन झांतला, श्रवण सेन, लीला शंकर धाकड़, कदवासा सरपंच बजरंग लाल धाकड़, सिद्धार्थ बना, घीसालाल धाकड़, सेक्टर अध्यक्ष कमलेश धाकड़, अशोक चौधरी, काशीराम धाकड़, मुकेश धाकड़, गोपाल सिंह  ठाकुर, शांतिलाल धाकड़ कछाला, नाथूलाल धाकड़ खेड़ा मांदलचा, इकबाल हुसैन बड़ी, असलम हुसैन, बशीर अहमद नयागांव, छीतर धाकड़ परलाई आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिंगोली नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया और अंत में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE