BREAKING NEWS
BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<     KHABAR : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर यादव.. <<     BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 7:56 pm
KHABAR : नीमच आयेंगे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष के दावेदार करेंगे शक्ति प्रदर्शन, नीमच में पांच से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी, पोस्टरों से पटा यह मार्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश युवा कॉग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव नीमच आ रहे है वे 16 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और जिलाध्यक्ष के दावेदारों को परखेंगे।
मध्यप्रदेश युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रातः 11 बजे नीमच पहुंचेंगे। उनका नीमच पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिला युवा कॉग्रेस के अध्यक्ष रहे  राठौड उनकी अगवानी करेंगे। नीमच के अंदर प्रवेश होने पर महू रोड़ से लेकर विजय टॉकीज चौराहे तक व कॉंग्रेस कार्यालय गांधीभवन पहुंचने तब जगह-जगह जिला युवा कॉंग्रेस के दावेदारों द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा।
प्रदेश युवा कॉग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह का 8 दिसंबर को नीमच में आगमन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार नीमच पहुंचने पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारिया की जा रही है। वही युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के दावेदार शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां में लग चुके है। शहर बैनर पोस्टरों से पट चुका है।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव 8 दिसंबर रविवार को नीमच में युवा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 दिसंबर को मप्र प्रदेश कॉंग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर व भारतीय युवा कांग्रेस के ष्नोकरी दो- नशा नहीष् कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा करेंगे ।
वहीं बताया जा रहा है कि वे नीमच में जिलाध्यक्ष दावेदारों की सक्रियता देखने आ रहे है उनके अनुभव और कॉंग्रेस के लिये जा रहे उनके कार्याे का जायजा लेने आ रहे है ताकि वे प्रदेश कॉंग्रेस के बनाये नियमों अनुसार युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर सके।
वर्तमान में नीमच जिले से चार दावेदार है  जिनमें दो दावेदार युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के लिये मजबूत माने जा रहे है जिनमें से किसी एक पर मुहर लगेगी। उनमें प्रमुख है ग्वालटोली निवासी युवा नेता वैभव अहीर जो वर्तमान में युवा कॉग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भी है वहीं दो अन्य नाम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष महेश यादव के साथ ही प्रखर वक्ता यश लौहार का है ये तीनो ही नाम दमदार है और पूरी संभावना बन रही है कि इन तीनों में से एक नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं एक अन्य नामों में सिंगोली क्षेत्र के राहुल जैन भी अपने आकाओं के माध्यम से अपनी दावेदारी को मजबूत रूप देने में जुटे है । अब देखना है किसके सिर पर जिला युवा अध्यक्ष का ताज सजेगा।
बात करे वैभव अहीर, महेश यादव, राहुल जैन, यश लोहार की तो ये सभी अपने नेताओं के चहेते है । यह बात अलग है कि नीमच युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में सबसे अहम रोल पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का रहेगा और मीनाक्षी नटराजन युवा जिलाध्यक्ष के चारों दावेदारों से रूबरू मिल चुकी है।
जो भी हो 8 दिसंबर को नीमच में कॉंग्रेस में खासकर युवाओं में उर्जा का संचार देखने का मिलेगा। सभी अपने समर्थकों के साथ प्रदेश युवा कॉग्रेस अध्यक्ष की भव्य अगवानी कर शक्ति प्रदर्शन कर अपना प्रभाव और दम दिखायेंगे। कौन दावेदार अपने साथ संख्या अधिक लाता है यह भी देखने लायक होगा। वहीं प्रथम बार नीमच आ रहे मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव के लिये भी नीमच का राजनीतिक अनुभव प्रथम बार होगा। अब देखना है युवाओं में कौन बाजी मारता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE