BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 3:59 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची निंबाहेड़ा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 12 दिसंबर गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर निंबाहेड़ा पहुंची, इस दौरान पूर्व सीएम राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय के खेल मैदान पर प्रातः साढ़े 11 बजे पूर्व सीएम राजे के पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपरना ओढाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर एसडीएम विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, कोतवाली थाना पुलिस अधिकारी रामसुमेर मीणा, सदरथाना अधिकारी संजय शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन सेठिया सहित जे.के. सीमेंट के कई अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान राजे के साथ निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भूमि विकास बैंक चौयरमेन बद्रीलाल जाट सिंहपुर, सहकारी उपभोक्ता भण्डार अध्यक्ष सुरेश झंवर, भाजपा नेता श्रवण सिंह राव, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, निंबाहेड़ा पं स प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व सरपंच डालचंद जणवा, प्रहलाद साहू, छोटीसादड़ी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिप सदस्य दलपत मीणा, विक्रम कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट समूह के अजय सरावगी, डॉ. कौस्तुभ दाधीच, अनुज खण्डेलवाल, यज्ञेश गुप्ता, अंदलीप जैन, अनिल बडगोतरी, पुष्पराज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, निंबाहेड़ा यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, माइंस हेड यतेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

गुरूवार को निंबाहेड़ा पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने हैलीपेड के समीप स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया उद्यान में राजमाता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां पूर्व विधायक नवलखा एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की ओर से गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। राजमाता सिंधिया के माल्यार्पण के पश्चात उद्यान का अवलोकन कर विधायक कृपलानी ने विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE