BREAKING NEWS
KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 10:15 am
BIG NEWS : रतलाम में बदले मौसम के मिजाज से कहीं राहत तो कहीं आफत, देर रात तेज बारिश के साथ गिरे ओले, सुबह से छाया घना कोहरा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम का मिजाज जरा बदला हुआ है। इसी बीच रतलाम में जहां शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा चली इसके बाद दिनभर तेज धूप के साथ गर्मी रही। वहीं शाम 7 बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे। बारिश के बाद दिसंबर का आखिरी हफ्ता लोगों के लिए ठंड भरा रहेगा।


दिसंबर महीने के शुरुआती दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं महीने के आखिरी हफ्ते में दिन में धुंध का माहौल और ठंडी हवाएं चलीं। जिससे लोगों को ठंड से ठंडी राहत मिली। शुक्रवार शाम मावठे की बारिश ने दस्तक दी और आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कें तो तरबतर हो गईं। कई जगहों पर पानी तक भर गया। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कुछ फसलों में इस बारिश से लाभ होगा, जबकि अफीम सहित अन्य फसलों में ओले गिरने से नुकसान की भी आशंका है।


रतलाम में हुई तेज बारिश से रपट रोड पर पानी भर गया। ग्राम उपलई में चने के आकार के ओले गिरे। ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अब ठंड के तेवर नजर आएंगे। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। तेज बारिश के बाद अब कल से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि नगर में दो स्थानों पर मेला भी चल रहा है, बारिश होने के कारण कुछ देर के लिए लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE