BREAKING NEWS
KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 5:15 pm
BIG NEWS : बेमौसम बारिश से अन्नदाता परेशान, मंदसौर मंडी में लहसुन बहा, खंडवा में गिरे ओले, सिंगरौली में कड़ाके की ठंड, गुना में 20.4 मिमी बारिश, बैतूल में भी झमाझम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बैमौसम बारिश से किसान परेशान है। खरीदी केंद्रों और मंडी में पानी भरने से फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे है। प्रदेश के मदसौर कृषि मंडी में रखा लहसुन बह गया। खंडवा में ओले गिरे और सिंगरौली में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुना और बैतूल जिले में झमाझम बारिश हुई है। बारिश से जहां कुछ फसलों को फायदा होगा वहीं कटी फसल को नुकसान होगा।


मंदसौर। जिल में अचानक हुई मावठे की बारिश होने से कृषि उपज मंडी में खुले में पड़ा किसानों का लहसुन बह गया। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। लहसुन बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। अचानक बारिश से मंदसौर में होने वाली अफीम की फसल में भी नुकसान की आशंका है। कल शाम हुई मावठे की बारिश के बीच कई जगह


खंडवा में बारिश के साथ गिरे ओले
खंडवा। जिले में देर रात करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। आज सुबह से ही बादल छाए और बारिश के साथ ओले भी गिरे। खंडवा में कल रात से बारिश हो रही है। शहर से लगे ग्रामीण इलाके सिहाड़ा तथा बड़गांव में ओलावृष्टि हुई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है।


गुना में 20.4 मिमी बारिश दर्ज
एसआर रघुवंशी, गुना। जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ शहर में 20.4 मिमी मावठा दर्ज हुआ। इस बारिश ने जहां किसानों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण जगाई, वहीं शहरवासियों के लिए कुछ समस्याएं भी लेकर आई है। बारिश के बाद 98 प्रतिशत तक पहुंची नमी ने ठंड के बढ़ने के संकेत दिए हैं। जैसे ही आसमान साफ होगा, सर्दी और कोहरे का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है। गुना जिले के किसानों के लिए मावठा किसी वरदान से कम नहीं रहा। इस समय गेहूं, चना, सरसों और मसूर जैसी रबी की फसलें खेतों में लहलहा रही हैं।


बैतूल। बैतूल में भी झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई। आधे घंटे जमकर बादल बरसे। बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गई। फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी। ठंड का कहर बढ़ेगा और तापमान गिरेगा। जिले में ओलावृष्टि हुई है।


सिंगरौली। जिले में बारिश के कारण ठंड ने असर दिखाना शुरू किया है। देर रात से आसामान में बादल मंडरा रहे थे। आज सूर्य भगवान के सुबह से दर्शन नहीं हुए। शहर की सड़कें सुनी हुई है। ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE