नीमच। प्रेस क्लब जिला नीमच द्वारा आज आईएमए नीमच की अध्यक्ष डॉ. सुजाता गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार और उनके परिवारजनों के इलाज में रियायत देने की मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रेस क्लब जिला नीमच के माध्यम से प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा है कि नीमच जिले के सभी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर और मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों द्वारा पत्रकारों को निशुल्क परामर्श दिया जाए। साथ ही मेडिकल स्टोर्स पर दवाइयों में 25 प्रतिशत और बीमारी संबंधित विभिन्न प्रकार की जांचों में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।