मनासा। ग्राम भाटखेड़ी के श्री कृष्ण गौशाला में समस्त ग्रामवासी और गौ सेवा समिति के सहयोग से सात दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसका शनिवार देर शाम 5रू00 बजे समापन किया गया। कथा वाचक पंडित ओम प्रकाश वैष्णव द्वारा प्रतिदिन भागवत से जुड़े प्रश्नों का वर्णन किया गया जिसका श्रवण करने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग कथा पंडाल पहुंचे।
वहीं शनिवार को अंतिम दिन कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग के नाट्य रूपांतरण व धार्मिक भजनों पर नाचते झूमते हुए धर्म प्रेमी लोगों ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। देर शाम 5 बजे करीब महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ शादी विशेष श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का समापन किया गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग पहुंचे और कथा आयोजन का लाभ लिया।