BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 8:06 pm
NEWS : श्री कालभैरव मंदिर पर अभिनंदन 2025 का आयोजन 30 दिसंबर से, भक्तों को मिलेगा सूरजकुंड वाले स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का सान्निध्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर कैलेंडर वर्ष की विदाई और स्वागत में सनातन संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नानी बाई का मायरा और भव्य भजन संध्या के आयोजन 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होंगे। इस अभिनंदन 2025 आयोजन में आशीर्वाद प्रदान करने सूरजकुंड वाले संत अवधेश चौतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज 30 दिसम्बर शुभारंभ वेला में आएंगे। जबकि मेवाड़ के प्रख्यात शंकर लक्खा एण्ड पार्टी द्वारा संगीत मय नानी बाई का मायरा और भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए पुजारी बाबूलाल जटिया सतखंडा ने बताया कि बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित श्री काल भैरव मंदिर पर आयोजन के तहत 30 दिसंबर को दोपहर एक बजे से नानी बाई का मायरा का शुभारंभ होगा, जो 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायंकाल चार बजे तक किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ सूरजकुंड वाले संत अवधेश चौतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में होगा। 
जबकि नव वर्ष के अभिनंदन स्वरूप 31 दिसंबर की रात्रि मंदिर पर विशाल रात्रि जागरण भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समापन 1 जनवरी 2025 को दोपहर एक बजे नानी बाई का मायरा कथा के पश्चात विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा। उल्लेखनीय है कि थर्टी फर्स्ट व कैलेंडर नव वर्ष पर होने वाले पाश्चात्य , फूहड़ आयोजन व पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण को रोकने और सनातन संस्कृति के पवित्र संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भक्ति भाव की रसधारा बहेगी। श्री काल भैरव मंदिर पर तीन दिवसीय आयोजन की तैयारी की जा रही है, आयोजन में आसपास सहित सुदुरस्थ क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। 

सात्विक परिसर में माँ कालिका मंदिर और शिवालय भी-
स्मरणीय है कि अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर युगादि चमत्कारिक देवस्थल है। पूरी तरह स्वच्छ, सात्विक परिसर में श्री काल भैरव जी व श्री शेषाअवतार जी के मंदिर के निकट मां कालीका, दुर्गा माता का मंदिर स्थित है, जबकि समीप ही शिवालय है जिसमे शिव परिवार का दर्शन -पूजन लाभ भी मिलता है। 
यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की महाआरती के बाद गादी लगती है, और माह की प्रत्येक अष्टमी को श्री कालिका माता जी की महाआरती की जाती है।  इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE