सरवानिया महाराज। शहर से निकल रहा एमपीआरडीसी का नीमच सिंगोली सड़क मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। मार्ग पर रोजाना कोई तीन चार हजार टु व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन निकलते हैं जिसके चलते दिन और रात धुल उड़ती रहती है। दुकानदार और रहवासी इस उड़ती हुई धुल से दुखी हो गये है तो वाहन चालक खस्ताहाल सड़क के कारण। ऐसी स्थिति में इस सड़क के दोनों तरफ व्यापार करने वाले दुकानदार और रहवासी धुल के कारण परेशान हो रहे हैं। दिन रात में दुकानों एवं घरों पर धुल की परत जम जाती है। लोगों में एमपीआरडीसी के खिलाफ जमकर आक्रोश पनप रहा है शिघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतरकर प्रर्दशन करेंगे। खराब सड़क को लेकर रहवासियों ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों से लगाकर 181 तक पर शिकायतें दर्ज कराई मगर यंहा समस्या का समाधान नहीं हो रहा है जिसके चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है और किसी दिन यह आक्रोश लावा बन कर फुटेगा।
करीब चार हजार वाहन चालकों को दिक्कतें
नीमच जिला मुख्यालय को बेगूं कोटा राजस्थान से जोड़ने वाले इस सड़क मार्ग पर रोजाना करीब चार हजार वाहन निकलते हैं जिनमें कृषि मण्डी में आने वाले वाहनों के साथ साथ नीमच के व्यापार को बढ़ावा देने वाले वाहनों की आवाजाही भी बड़ी संख्या में रहती हैं । यह सड़क सरवानिया महाराज में करीब दो किलोमीटर खस्ताहालत में है और वाहन चालकों को भारी दिक्कत दे रही है। रोजाना कई वाहनों में टुट फुट के अलावा दुर्घटनाएं घट रही हैं। तथा उड़ती हुई धुल के कण रहवासी और दुकानदार लोगों के शरीर में जमा हो रहे हैं।