BREAKING NEWS
NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा.. <<     नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन,कालापीपल पुलिस की.. <<     KHABAR : पुलिया पर पानी में बहा 19 वर्षीय युवक अब तक.. <<     KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2024, 11:15 am
KHABAR : कलश यात्रा के साथ 30 से शुरू होगी श्रीमद भागवत कथा, 1 जनवरी को गंगा आरती, 3 को निकलेगी चुनर यात्रा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। आईमाताजी की नगरी ग्राम अल्हेड़ में 30 दिसम्बर 2024 से 05 जनवरी 2025 तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रखा गया है। प्रतिदिन प्रातः 11.30 बजे से दोप. 3.30 बजे तक कथा होगी। कथा का वाचन पं. दशरथ शर्मा भाईजी कथा प्रवक्ता मंदसौर वाले द्वारा किया जाएगा
30 दिसम्बर को प्रातः माली समाज मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी! जो गाँव के मुख्य मार्गाे से होती हुई आयोजन स्थल  आईजी माता मंदिर पहुंचेगी. यहां भागवत पोथी की स्थापना कर कथा शुरू की जाएगी!  31 दिसम्बर 2024, मंगलवार को 
परीक्षत जन्म व शुकदेव आगमन का प्रसंग सुनाया जाएगा! 01 जनवरी 2025, बुधवार को कपिलोपदेश और ध्रुव चरित्र, 02 जनवरी 2025, गुरूवार भरत चरित्र और राम-कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई जाएगी! 03 जनवरी 2025, शुक्रवार 
बाल लीला व गोवर्धन पूजा प्रसंग, 04 जनवरी 2025, शनिवार को रूकमणी - कृष्ण विवाह प्रसंग सुनाया जाएगा!
1 को गंगा आरती व 3 को 101 फिट चुनर यात्रा
कथा आयोजन के दौरान 1 जनवरी की शाम 7 बजे गंगा आरती की जाएगी। वही  3 जनवरी को 101 फिट चुनर यात्रा भी निकाली जाएगी लिए सुबह 8 बजे शिवनारायण श्रीवास्तव के निवास से चुनर यात्रा निकलेगी. इस अवसर पर रामजी महाराज पावन सानिध्य पूज्य गुरुदेव आचार्य रामानुज जी राजकोट के प्रवचन भी होंगेस
5 जनवरी को पूर्णहुति 
 05 जनवरी 2025, रविवार को पूर्णआहुति के साथ कथा विश्राम होगा. सुबह 9 बजे गंगोज पूजन होगालिए पूर्णआहुति पर सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का प्रसंग श्रवण कराया जाएगा सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने ग्राम वासियो से अपील की यह आयोजन आपका अपना है सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है सभी ग्रामवासी एवं श्रद्धालु संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पुनित महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE