चीताखेड़ा। ग्राम कनघट्टी में कांसोटिया परिवार में राजमल, राम प्रसाद रमेश की माताजी की अंतिम इच्छानुसार गंगोज कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। इस कार्यक्रम में समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुवे। इस कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात किशनलाल जैनवार रामपुरा वाले ने अपने पिताजी स्व. मोहनलाल जैनवार रामपुरा की स्मृति में 10वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र जतिन पिता दिलीप (बकोलिया) कनघट्टी को महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर, बाबा साहब का बेज और पंच शील दुपट्टा भेंट किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रांतीय रैगर महा सभा मप्र के संरक्षक सूरजमल बकोलिया, प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य चंगेरिवाल, अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मांदोरिया, नाथूलाल सोकरिया, रतन लाल दूरियां, परमानंद, उज्जेनियां नानूराम हिनोनिया, समरतमल बकोलिया, कमलेश बकोलिया, सूर्य प्रकाश बकोलिया, बाबूलाल पनिवार, लोकेश बकोलिया, राकेश बकोलिया, विनोद बकोलिया, अनिल बकोलिया ओर बकोलिया परिवार की उपस्थिति में सम्मान किया गया।