मनासा। नगर के रामपुरा रोड स्थित रसिक बिहारी मंदिर रामद्वारा पर कल 31 दिसंबर को रात्रि 8 बजे अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के युवा संत, ओजस्वी वक्ता चेतन राम जी महाराज की प्रेरणा से नगर में सामूहिक सुंदर कांड पाठ के आयोजन की श्रृंखला में 15 वां सामूहिक सुंदर कांड का पाठ का आयोजन रखा गया है। रसिक बिहारी मंदिर पूजारी ने उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मप्रेमी जनता से उपस्थित होने की अपील की है।