BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2024, 6:35 pm
KHABAR : ग्राम अल्हेड़ में आईजी माता मंदिर पर 7 दिनी कथा का शुभारंभ, बैंडबाजों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश व ध्वज का किया पूजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। ग्राम अल्हेड़ में 7 दिनी भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सुबह बैंड बाजों के साथ गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र सरकारी कुएं के पास से भव्य कलश यात्रा निकली। 
कलश यात्रा के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश एवं ध्वज का पूजन किया गया। शोभायात्रा में सिर पर कलश उठाएं मातृशक्ति मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। वहीं यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड बाजों एवं मंगल गीतों पर झूम रहे थे। कलश यात्रा से आईमाती की नगरी भक्तिमय बन गई। जगह जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। गांव के मुख्य मार्गाे से होती हुई शोभायात्रा आयोजन स्थल आईजीमाता मंदिर पहुंची। यहां विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भागवत पौथी की स्थापना कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। जजमान शिवनारायण श्रीवास्तव ने भागवत पौथी की पूजा की। कथा वाचक पं. दशरथ शर्मा भाईजी कथा प्रवक्ता मंदसौर वाले द्वारा पहले दिन श्रीमद भागवत कथा का महत्व एवं इसे श्रवण करने का लाभ बताया। 31 दिसम्बर को परीक्षत जन्म व शुकदेव आगमन का प्रसंग सुनाया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 11.30 बजे से दोप. 3.30 बजे तक कथा होगी। 5 जनवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ कथा का विश्राम होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE