BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम के चार साल पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव जीत के बाद अवधेश नायक को बड़ी.. <<     BIG NEWS : दलौदा-नीमच हाईवे पर मौत की टक्कर, आक्या के.. <<     BIG NEWS : विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़? कक्षा.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में अफीम नीति को लेकर किसानों का.. <<     खुशनुमा हुआ माउंट आबू,नक्की झील और कोदरा डैम.. <<     BIG REPORT : पॉकेट गवाह मामले में बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के त्रिलोक नगर में खौफनाक रात,.. <<     KHABAR : इंदौर का आईएसबीटी बनेगा आधुनिक.. <<     KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : सर्द हवाओं से ठिठुरने लगा प्रदेश, कई जिलों ने ओढ़ी कोहरे की चादर, जानें मौसम का ताजा हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में नए साल के साथ ही कड़ाके की दस्तक देने को तैयार है। कुछ दिनों पहले शुरू हुआ बारिश का दौर थम सा गया है। बारिश की गतिविधि थमने और बादल छटते ही तापमान में बड़ी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही अधिकतम तापमान भी कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। आगामी तीन से चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। कई शहरों में शीतलहर चलने के आसार हैं।


शीतलहर का दौर शुरू
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 13.2 डिग्री, जबलपुर में 13.5 डिग्री और ग्वालियर में 11.1 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को कई जिले कोल्ड वेव की चपेट में रहे। कुछ जिलों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। 


कई जिलों ने ओढ़ी कोहरे की चादर
बालाघाट और टीकमगढ़ में कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर 200 से 500 मीटर के बीच रही। सागर नौगांव जबलपुर दमोह और ग्वालियर में भी कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। इसके चलते सर्द हवाएं तेज हो गईं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE