BREAKING NEWS
शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 5:18 pm
BIG NEWS : गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या, अमित शाह के महाकुंभ स्नान पर खरगे का विवादित तंज, कहा- मोदी-शाह ने इतना पाप किया है कि 100 जन्म तक स्वर्ग में नहीं मिलेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाकुंभ में डुबकी लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विवादितभरा तंज कसा है। अमित शाह के गंगा स्नान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या? क्या डुबकी लगाने से रोजगार मिल जाएगा, क्या पेट को खाना मिल जाएगा? मोदी-शाह ने इतना पाप किया है कि 7 जन्म तो छोड़ो 100 जन्म तक स्वर्ग में नहीं मिलेगा। इनको लोगों के श्राप से नर्क ही मिलेगा।


दरअसल मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन किया गया था। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।


कांग्रेस अध्यक्ष ने गंगा में डुबकी लेने से गरीबी दूर होती है क्या? आपके पेट को खाना मिलता है क्या? मैं किसी की आस्था को ठेस नही पहुंचाना चाहता। किसी को दुःख हुआ तो माफी चाहता हूं। लोगों को खाना नहीं मिल रहा और ये लोग हज़ारों करोड़ खर्च कर डुबकियां लगा रहे हैं। डुबकी लगाने का कॉम्पटीशन चल रहा है। जब तक टीवी में अच्छे से फोटो नहीं आता है, तब तक डुबकियां लगाते रहते है। ऐसे लोगों से देश की भलाई नही होने वाली है। धर्म पर हम सभी की आस्था है।धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।


मोदी-शाह को नर्क ही मिलेगा
खरगे ने आगे बोलते हुए पीएम मोदी और शाह पर विवादित बयान दे डाला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और शाह ने इतना पाप किया है 7 जन्म तो क्या 100 जन्म तक स्वर्ग में नहीं जा सकते। इनको लोगों के श्राप से नर्क ही मिलेगा।


समानता स्थापित करना बाबा साहब का लक्ष्य था
खरगे ने आगे कहा कि समाज में लोगों की समानता स्थापित करना बाबा साहब का लक्ष्य था और उसी लिए उन्होंने बहुत से कानून बनाए. उनको पूरी तरह से अगर किसी ने सपोर्ट किया तो वो पंडित नेहरू और महात्मा गांधी ने किया था। सपोर्ट के करने के बाद ही संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर बने थे। आप कुछ हासिल करना चाहते हैं तो आपको एकजुट होकर मेहनत करना चाहिए। जब तक आप एकजुट नहीं होगो तब तक मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।


अमित शाह ने आज गंगा में लगाई डुबकी
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ पहुंचे और डुबकी लगाई। उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर पानी डाला। करीब 10 मिनट तक संगम स्नान किया। शाह को संतों ने मंत्रोच्चार के बीच आचमन कराया। इस दौरान सीएम योगी ने रामदेव के साथ योग किया।स्नान के बाद शाह ने संगम पर परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद शाह अक्षयवट पहुंचे। यहां से स्वामी अवधेशानंद के आश्रम में पहुंचे और भोजन किया। शाह के साथ उनके बेटे जय शाह भी परिवार के साथ रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE