मंदसौर। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कबीर इंटरनेशनल स्कूल गुड्भेली, में गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर कमलेश जी पमनानी, डॉ रश्मि जी पमनानी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जी परमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया। इसके पश्चात रंगारंग प्रस्तुतियों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। कक्षा चौथी से छठी तक के छात्र छात्राओं ने योग के माध्यम से अपनी कला को दर्शाया तथा योग की उपयोगिता को बताया।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने नाटको के माध्यम से समाज को एकता तथा स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। कक्षा नवी के छात्र रुद्र प्रताप ने अपनी कविता के माध्यम से भारत की महिमा की व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने संविधान में व्यक्तियों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में समझाते हुए किया, साथ ही समझाया कि सभी को संविधान की गरिमा को सदैव बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर कमलेश जी पमनानी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक आसिफ खान द्वारा तैयार की गई और आभार वाइस प्रिंसिपल प्रीति कपूर ने माना।