चित्तौड़गढ़। स्थानीय आईपीएस मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सहकारिता मंत्री गौतम दक, जिला कलेक्टर महोदय आलोक रंजन एवं चितौडगढ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या द्वारा अधिवक्ता एवं काउन्सलर (प्रो.बोनो) अराजपत्रित भारती गहलोत को विधिक अधिकारों एवं जन जागरूकता प्रि.लिटिगेशन प्रकरणों मे निःशुल्क काउन्सलिंग मे उच्च सफलता हेतु जिला स्तर पर इंदिरागांधी स्टेडियम मे सम्मानित किया गया।
इसी के मध्यनजर 27 जनवरी को आईपीएस मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा संस्था कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ता भारती गहलोत को शॉल एवं उपरना ओढा कर एवं श्रीफल देकर सम्मानीत किया गया।
उक्त अवसर पर संस्थान के संरक्षक डॉ. योगेशचन्द्र व्यास, फुलवन्तसिंह सलुजा, राजेन्द्र शर्मा, संस्थापक विजय मलकानी, परविन्दर कौर, कल्पना गहलोत, निशा कौशिक आदि सदस्य उपस्थित रहे।