सनावद। मौनी और माघ अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने कुंभ की तर्ज पर आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर स्नान किया। नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओ की भीड उमड रही है। मां नर्मदा और भगवान शिव की पूजा-पाठ कर श्रदालु दानपुण्य कर रहे है। मौनी और माघ अमावस्या के दिन नर्मदा गंगा,यमुना सरस्वती और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना और दान धर्म करने का विशेष महत्व होता है। नर्मदा स्नान पर भी कुंभ स्नान का पूर्ण फल प्राप्त होने का शास्त्रों में भी वर्णन है।