चित्तौड़गढ़। महेशपुरम रोड़ स्थित शंकरपुरम में महाशिवरात्रि के पावनपर्व पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्म मुहूर्त शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत गुरूवार सायंकाल विशेष श्रृंगार के साथ कन्या पूजन एवं भव्य प्रसादी का आयोजन रखा गया।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में शंकरपुरम, शिव विहार, शिव पुरम व आसपास की कॉलोनीवासियों ने बढ़चढ़ कर भव्य प्रसादी में भाग लिया। इस दौरान श्री सिद्धेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार एवं आरती के बाद कन्या पूजन किया गया एवं भव्य प्रसादी का भोग धराया गया। जिसमें आसपास की कॉलोनी के सभी परिवारों ने तन-मन-धन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर परिवार के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। श्री सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन अब प्रतिदिन प्रातः सवा सात बजे आरती के साथ ही पट खुले रहेंगे एवं सायंकाल सवा सात बजे की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि आरती के समय सभी श्रद्धालु संभव हो तो उपस्थित रहने का प्रयास करे। इसी के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व एवं स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के चार दिवसीय इस आयोजन का समापन किया गया।