BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 4:09 pm
NEWS : जन चेतना मंच ने किया जन आक्रोश रैली का आयोजन, यौन शोषण के जघन्य अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सर्व समाज की ओर से दिया ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। जन चेतना मंच, राजस्थान की जिला शाखा चितौड़गढ़ के सानिध्य में शहर की जागृत महिला संगठनों, मातृ शक्ति, पुरूष एवं युवा वर्ग द्वारा जन आक्रोश रैली कलेक्ट्रेट चौराहे, चितौड़गढ़ पर आयोजित कर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम सर्व समाज की ओर से ज्ञापन जिला कलक्टर आलोक रंजन को देकर लव जिहाद में लिप्त अपराधियों को कठोर दण्ड देने की मांग की । ज्ञापन में राज्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियानपूर्वक कार्यवाही के साथ ही अपराधियों के पीछे जुड़े गिरोह का पर्दाफाश कर उन्हें भी अपराधी व षडयन्त्रकारी घोषित कर कठोर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
मंच के जिला संयोजक श्रीकान्त शर्मा के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर  आयोजित सभा में मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया, कार्यक्रम संयोजिका वन्दना वजीरानी, एडवोकेट विमला सेठिया, कल्याणी दीक्षित, डॉ. विनय शर्मा सहित विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधि महावीर इन्टरनेशनल देशना अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजक लता शर्मा, कुन्तल तोषनीवाल, अंगूरबाला भडकत्या, तारावती धाकड, बजरंग दल महिला जिलाध्यक्ष शिवानी साहू, सरोज नाहर, पूजा भोजवानी, इन्हरव्हील क्लब की ऋतु भोजवानी व ऋतु पोखरना, दिलखुश खेरोदिया, अनामिका कीर्ति सीमा मेहता सहित जागृत समाजसेवी मुकेश नाहटा, बजरंग दल संयोजक मनोज साहू, अभिनन्दन काबरा, हिन्दू जागरण मंच संयोजक हितेश चतुर्वेदी एवं विजय माली, विहिप के गोपाल छीपा, मनसुख पटवारी, जय प्रकाश भटनागर, रणजीत सिंह नाहर, सांवरमल बोलिया, लादूलाल लोढ़ा, राकेश मंत्री, महेश लोहानी, प्रवीण जैन बारू, सतपाल दुआ, जोगिन्दर सिंह होड़ा, राजेश सेठिया, विजय कुमार, एस.एन. काबरा, बालकिशन धूत सहित कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। विजयनगर, चन्देरिया सहित सम्पूर्ण राज्य में हो रहे ऐसे जघन्य काण्डों की निन्दा करते हुए अपराधियों को तुरन्त कठोर सजा देने तथा न्यायिक जॉच की मांग की। 
जन आक्रोश प्रदर्शन के अवसर पर सर्व समाज की प्रतिनिधि समाजसेवी रतनलाल बोहरा, राजेश शर्मा, हिजाम के विकास सोनी व कैलाश कालानी, राजीव जोशी, कुमार अशोक, सत्यनारायण चेचाणी, सुरेश लोढ़ा, दिनेश खण्डेलवाल, जे.पी. जोशी, पी.सी. त्रिवेदी, शिक्षाविद् बलवन्त सिसोदिया, प्रमोद नागौरी, वीरेन्द्र पगारिया, सी.पी. तुनगारिया, सत्यनारायण काबरा, किशोर सिंह, नारायण लाल पटवा, प्रदीप बाबेल, महावीर सिंह, प्रहलाद पाराशर, कैलाश बाफना, उमाशंकर भगवती, सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी लाल चंगेरिया, हरिश गुरनानी, गोपाल छीपा, बजरंग दल के दिलीप जोशी, महावीर भडकत्या, अशोक मारू, तेजसिंह सुराणा, राजेश शर्मा, आजाद सरूपरिया, अभिषेक टेलर, रेखा नाहर, अल्का चतुर्वेदी, रेखा डांगी, भावना कोठारी, तारा सहलोत, डॉ. रेणू सोमानी, ज्योति जिन्दल, संगीता पलोड़, प्रियंका जैन, कमला डाल, श्वेता सेठिया, शीला लोढ़ा, निर्मला नाहर, प्रभा चोपडा, सुशीला छाजेड़, दिव्या भडकत्या, ज्योति चोपडा, मधु सेठिया, कविता लालवानी सहित कई सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनो एवं सर्व समाज के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ज्ञापन का वाचन एडवोकेट विमला सेठिया ने किया तथा स्वागत उद्धबोधन एवं कार्यक्रम की भूमिका वन्दना वजीरानी ने प्रस्तुत की। संचालन कल्याणी दीक्षित ने व डॉ. विनय शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE