BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 4:20 pm
NEWS : सैनिक स्कूल के इंडोर स्टेडियम में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह और कार्यक्रम के प्रभारी सीएल भंडारकर ने किया मुख्य अतिथियों का स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव थी। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं कार्यक्रम के प्रभारी सी एल भंडारकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।    
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि विज्ञान दिवस के इस उपलक्ष्य पर स्कूल के कैडेट्स ने रचनात्मक और नवाचारपूर्ण परियोजनाओं पर आधारित कई प्रकार के मॉडल बनाये जिनकी प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने उदघाटन किया। प्रदर्शनी में कैडेट्स ने भौतिक विज्ञान ने अध्यापक ओंकार सिंह, सी एल भंडारकर, सोहित यादव, रसायन विज्ञान ने वरिष्ट अध्यापक टोनी अब्राहम, ज्ञानेश्वर सिंह, आशी चैधरी, धर्मपाल सिंह, जीव विज्ञान के अध्यापक भूपेंद्र बिहारी व्यास के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाएं। कैडेट बलराज सिंह एवं कैडेट अमन ने ग्रीन हाईड्रोजन, कैडेट नंदनी कुमारी ने माइक्रो ओर्गेनिज्म, कैडेट अमन यादव, कैडेट शौर्य सिंह एवं कैडेट देवांश राज ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कैडेट ऋतिक कुमार एवं कैडेट तनिष्का ने इलेक्ट्रो केमिकल सेल, कैडेट आदित्य ने इलेक्ट्रिक पेन, कैडेट हर्षित शर्मा एवं कैडेट अंश कुमार ने ह्यूमन स्केल्टन सिस्टम, कैडेट दिव्यांश एवं कैडेट स्वरुप ने मैजिक कैप, कैडेट कार्तिक एवं कैडेट वर्निका ने लावा लैंप, कैडेट रितिका एवं कैडेट रवि जाखड़ ने घुस लेते रंगे हाथों कैसे पकड़े पर आधारित, कैडेट विकास एवं कैडेट अंज्नैय प्रताप तिवारी ने फूल की सरंचना, कैडेट प्रियंका ने सरल एवं मिश्रित सूक्ष्मदर्शी, कैडेट अनोखी एवं कैडेट नीतू ने रक्त संचार पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य आकर्षणों में कैडेट योगेश का प्रोजेक्ट कार पार्किंग सेंसर रहा, कैडेट प्रियांशु ने फायर अलार्म सिस्टम के माध्यम से  त्वरित आग का पता लगाने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जबकि कैडेट शौर्य एवं कैडेट प्रेम के हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम ने वाहन सुरक्षा में प्रगति का प्रदर्शन किया। कैडेट पृथ्वी ने जल स्तर संकेतक के साथ पर्यावरण संबंधी चिंताओं को भी प्रदर्शित किया, जो जल संरक्षण और प्रबंधन में मदद करता है। कैडेट कार्तिकेय का हेलीकॉप्टर मॉडल, कैडेट मोहनीश का रेन वाटर अलार्म, कैडेट कृष्णम का थीफ डिटेक्टर प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहें। सभी दर्शको ने कैडेट्स द्वारा बनाये गए मॉडल्स को काफी सराहा।   
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसका महत्व हमें समझना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से कैडेट्स में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि डॉ-रमन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा देश के विकास में योगदान दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE