नीमच। आज एसपी कार्यालय पर नयागांव निवासी मंगनी, कुलसुम, बाबू भील, पूजा और अन्य लोगों ने आवेदन देकर शकील कुरेशी और उसके परिजनों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। मोहम्मद शकील भी नयागांव का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शकील कुरेशी हमें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता है। जिसकी सूचना हमने नायगांव पुलिस चौकी पर दी लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। उल्टा हमें डांट कर भगा दिया जाता है। शकील कुरेशी और उसके परिवार पर आए दिन झगड़ा करने का आरोप भी आवेदन में लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि शकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।