छतरपुर। मां नर्मदा पुराण कथा के विराम दिवस पर आज प्रातः बेला में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ हवन पूजन और पूर्णाहुति का धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। कलशयात्रा यात्रा के साथ सप्त दिवसीय संगीतमय मां नर्मदा पुराण कथा का आयोजन नमामि देवी नर्मदे मंदिर में चल रहा था जिसमें आज कथा के विराम दिवस पर कथा वाचक प्रदीप कृष्ण शास्त्री द्वारा दोपहर 2 बजे से भगवान श्री सत्यनारायण की कथा की महिमा का वर्णन किया गया कथा वाचक परम श्रद्धेय श्री प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छतरपुर में यह भव्य और दिव्य आयोजन सेवानिवृत्त रजिस्टार गिरीश कुमार तिवारी द्वारा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए करवाया गया हम आपको बता दें कि इस सप्त दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समाजसेवियों साहित्य कारो और पत्रकारों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन कथा श्रवण करने क्षेत्र वासियों और ग्राम वासियों के अलावा दूर दराज से आकर बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया बता दें कि छतरपुर के ग्राम ढ़डारी में स्थित मां राज राजेश्वरी नमामि देवी नर्मदे मंदिर में मां नर्मदा की प्राण-प्रतिष्ठा मुहूर्त में की गई थी और आज कथा के विराम दिवस पर शाम 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।