चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय बजरंग दल के बजरंगियों ने ऋषि मंगरी गौशाला में गौ माता को सात क्विंटल ताजा हरी सब्जियां खिला कर गौ सेवा की।
राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील सुरक्षा प्रमुख शिव प्रकाश लोधा ने बताया कि रविवार को ऋषि मगरी गौशाला पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ गौ सेवा की। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार गौ माता में तैतीस कोटि देवी-देवता का वास होता है। मान्यता अनुसार अगर गौ माता को कोई भी आहार दिया जाता है तो सभी के देवताओं को एक साथ भोग लग जाया करता है। गौ सेवार्थ ही लौकी, टमाटर, गाजर, गोभी, धनिया सहित सात क्विंटल ताजा हरी सब्जियां खिलाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू, बाल प्रमुख भरत वैष्णव, लक्ष्मीपुरा राजेंद्र लोधा, सोनू सोनी, चांदमल लोधा, फूलचंद लोधा ने सेवाएँ दी।