चित्तौड़गढ़। गांधीनगर सेक्टर 2 में आध्यात्मिक महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रताप नगर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि यदि हम नैतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विचार करें तब भी नई निश्चय ही न के आगे हैं। आप किसी भी सत्संग में जाकर देखें नारियों की संख्या अधिक होगी, पूजा में भक्ति में पुरुष से पीछे किसी भी तरह से नहीं है। संत तुलसीदास जी भी बहुत बड़े भक्त हुए।
उन्होंने कहा कि यदि आज कबीर का नाम भक्तमाला में प्रसिद्ध है तो मीरा का भी है। उन्होंने कहा कि नारी के बिना घर संसार परिवार अधूरा है नारी के अनेक रूप है, मां पत्नी बेटी बहू कई रूपों में अपनी भूमिका निभाते हुए घर संसार को चलती है। इसलिए नारी हर फील्ड में आज आगे से आगे हो करके कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित बैंक से रिटायर्ड बाल किशन भाई ने कहा नारी स्वर्ग का द्वार है उसके बिना घर चलाना संभव है।