BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 10:51 am
NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह, सखी चित्तौड़गढ़ एप लॉन्च, महिला सशक्तिकरण में नया डिजिटल कदम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ के सहायक निदेशक राकेश कुमार तंवर द्वारा अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम की जानकारी से हुआ।

सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में ष्यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताष् श्लोक के माध्यम से नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, सैनिक स्कूलों में बालिकाओं के प्रवेश जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सराहा। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की नारी अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने नारी शक्ति को सम्मान देने और सशक्त करने की अपील की।

इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार, समता भटनागर, द्वितीय पुरस्कार अरुणिमा सेवा संस्थान, निम्बाहेड़ा एवं महिला एवं बाल विकास कर्मी श्रेणी में ग्राम पंचायत सावा से बृजबाला तिवारी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं बाल विकास कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को ष्माता यशोदा पुरस्कारष् से सम्मानित किया गया।

डिजिटल नवाचार दृ ष्सखी चित्तौड़गढ़ष् एप लॉन्च
कार्यक्रम में ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र के सहयोग से ष्सखी चित्तौड़गढ़ष् एप लॉन्च किया गया। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें गूगल लोकेशन एवं सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां- 
महिला दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता, वन मिनट गेम शो एवं नृत्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। लोपामुद्रा जोशी, सिद्धी कंवर, कोमल कंवर एवं साक्षी सेन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संयोजन, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पगारिया ने किया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति-
समारोह में पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र कंवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, सुधीर जैन, शैलेंद्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश पुरोहित, सागर सोनी, मनोज पारीक, भोलाराम प्रजापत, रघु शर्मा, नवीन जी, राजन माली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 850 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिनें शामिल हुईं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के इस महोत्सव को गौरवान्वित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE