BREAKING NEWS
NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 4:58 pm
NEWS : जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने किया विधायक आक्या का अभिनन्दन, सदन में उठाया दो से अधिक संतान के चुनाव लड़ने पर लगी रोक को हटाने का मुद्दा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने विधानसभा के बजट सत्र में राजस्थान के पंचायतीराज, शहरी निकाय एवम् सहकारिता विभाग में जनप्रतिनिधियों के दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने पर पाबंदी के नियम को हटाने की मांग रखने पर रविवार को  चित्तौड़गढ़  विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक आक्या का विधायक कार्यालय पर आभार व्यक्त करते हुए अभिनन्दन किया।
विधायक आक्या ने गत दिनो विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों एवं सहकारिता विभाग में आगामी दिनो में होने वाले चुनावो में दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लडने की पाबंदी को हटाने का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि दो संतान से अधिक होने पर चुनाव लडने पर पाबंदी को हटाई जानी चाहिए ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि पंचायतीराज, शहरी निकायों व सहकारिता संस्थानों में चुनकर आ सके और संस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर सके। विधायक आक्या द्वारा उठाई गई मांग पर सरकार ने सकारात्मक आवश्यक विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया। इसको लेकर जन-प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष है और विधायक आक्या के उक्त सराहनीय कार्य के लिए रविवार को  चित्तौड़गढ़  विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक आक्या का आभार व्यक्त करते हुए उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।
इस दौरान भोलाराम प्रजापत, पूर्व बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, लाल चन्द गुर्जर, नवीन पटवारी, पुरण सिंह राणा, रामेश्वर धाकड़, शिवराज सिंह बैजनाथिया, दशरथ मेनारिया, राजेन्द्र सिंह सतपुड़ा, अनिल भटनागर, विनित तिवारी, सुनिल लढ्ढा, रमेश चन्द्र शर्मा, राजन माली, प्रदीप बोहरा, सुर्यपाल सिंह सोलंकी, प्रहलाद सिंह नारेला, सतपाल दुआ, गोवर्धन लाल गाडरी, चुन्नी लाल माली, फतेह लाल भड़कतिया, सत्यनारायण वैष्णव, गोपाल शर्मा, मनोहर वैष्णव, राजकुमार कुमावत, कमल अग्रवाल, श्यामलाल सुखवाल, दीपक वर्मा, पंकज सेन, देवी लाल राठौड़, गोपाल धाकड़, रामप्रसाद पुरोहित, चन्द्रप्रकाश न्याति, रेणु मिश्रा, सुनिता शर्मा, प्रेम कुमावत, घीसु लाल भोई, ओमप्रकाश जटीया, रामप्रसाद बघेरवाल, राजेश शर्मा, विक्रम गवारिया, मृदुल जोशी, रवि बैरागी, महेश लोहानी, हंसराज सुवालका, पवन गर्ग, मुरलीधर शर्मा, शंकर दास वैष्णव, नन्द लाल रेगर, सत्यनारायण वैष्णव, मुकेश साहू, गोपाल सिंह, शंकर लाल कीर, बाबु लाल गुर्जर, दिनेश राव, लखन कुमावत, घीसु लाल भाम्भी, सुधीर वैष्णव, दिनेश मोड़, मालम सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश काबरा, राहुल डीरा, जयदेव योगी, अरमान खान, देवी लाल सुथार, कैलाश पायक, चौतन खत्री, अजय बनवार, हरिकिशन जाट, राजु सालवी, पिन्टू मीणा, गोपाल भाम्भी, विशाल रजक, रमेश रामचन्दानी, अनिल वैष्णव, शंकर लाल डांगी, मदन लाल प्रजापत, कमलेश प्रजापत, दिनेश बंजारा, कन्हैया लाल माली, सत्यनारायण माली आदि कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने विधायक आक्या का स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE