नीमच। नीमच के सभी केमिस्टों की एक प्रमुख संस्था जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नीमच के पदाधिकारियों के चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के सभी मेडिकल संचालक व एसोसिएशन के पदाधिकारी श्रीनाथ मैरिज गार्डन नीमच सिटी पर पहुंचे जहां एक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी की सहमति से जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नीमच के सभी पदाधिकारीयों ने निर्विरोध चुनाव कराने की सहमति दी ।
जिसके बाद चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय क़िलेवाले (केम्स कॉर्नर), राकेश पटवा को सचिव एवम् अजय जी तिवारी (मनासा) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध चुने जाने पर सभी ने बधाई एंव शुभकानाए दी। इस दौरान भाजपा नेता विकास नाम देव, अनुज चौहान रवि पोरवाल ने भी माला पहनाकर बधाई दी।