दूदरसी। गांव बसेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भामाशाह गोवर्धन लाल गोपाल आंजना फर्म की ओर से प्रतापगढ़ आंजना समाज छात्रावास निर्माण हेतु 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि मालवा मेवाड आंजना समाज के अध्यक्ष एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल आंजना को सौंपी।
ज्ञात रहे पहलवान समाजसेवा के उत्कृष्ट कायों के लिए भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित है और अनवरत समाज सेवा में तत्पर रहते हैं उनके इन कार्यों की समाज में एक अलग छवि है और लोग उनको सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।
9 मार्च को गांव खेड़ा में आंजना समाज की सराय में पहलवान ने अध्यक्ष मनोहर लाल आंजना को एक सादे कार्यक्रम में यह राशि भेंट की। उनके इस पुनीत कार्य की ग्राम वासियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर जगदीश आंजना अध्यापक बागदरी प्रभुलाल आंजना वकील साहब गोपाल आंजना पूर्व प्रधान निम्बाहेडा प्रभुलाल आंजना जगदीश आंजना सरपंच फलोदडा किशनलाल आंजना गोमाना मनोहर लाल आंजना नरसाखेडी मदनलाल आंजना धामलिया कन्हैयालाल सरपंच साहब केसूंदा नितेश आंजना सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।