उज्जैन। फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। रेमो करीब चार बजे मंदिर आए उसके बाद उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रेमो इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने आ चुके है। रेमो ने आज भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल की देहरी से पूजन अभिषेक किया। इस दौरान रेमो धोती शॉल में नजर आए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन के बाद रेमो ने महाकाल मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की भी तारीफ की।