कुकड़ेश्वर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रामपुरा-कुकड़ेश्वर प्रखंड टोली की महत्वपूर्ण बैठक आज रात्रि में नगर के शस्त्र मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत योजना तैयार की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बजरंग दल शौर्य कुंभ की तैयारियों पर विशेष चर्चा-
बैठक में बजरंग दल के जिला सह मंत्री विनोद जी माली द्वारा प्रखंड के 16 ही खंडों में पालक नियुक्ति कर संगठन के विस्तार की योजना बनाई गई। 29 मार्च को इंदौर में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ में प्रखंड और खंड स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।
युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान तेज़-
बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख कपिल जी आचार्य ने बैठक में बताया कि संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ष्बजरंग दल ज्वाइनष् स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा, सभी खंड केंद्रों पर संयोजक सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।
प्रचार सामग्री का वितरण एवं संगठन विस्तार पर जोर-
संगठन के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए बैठक में सभी खंड पालकों को प्रचार सामग्री वितरित की गई। साथ ही, प्रत्येक खंड में टोली बनाकर बजरंग दल के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता-
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष मिश्रीलाल जी खुवार, प्रखंड सह मंत्री राधे राठौर, प्रखंड संयोजक प्रवीण मजावदिया, प्रखंड सह संयोजक पंकज पोरवाल, नवीन जागोलिया, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख गोवर्धन गुर्जर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पवन राठौर, कुकड़ेश्वर खंड अध्यक्ष राजू गोस्वामी, रामपुरा बजरंग दल खंड संयोजक आयुष श्रीमाल, पवन बैरागी, हिमांशु गोस्वामी, विष्णु मोदी, गोलू प्रजापत, राहुल भट्ट, संदीप प्रजापत, विनोद शर्मा सहित रामपुरा-कुकड़ेश्वर प्रखंड के सभी दायित्वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी बजरंग दल प्रखंड संयोजक प्रवीण मजावदिया, प्रखंड सह संयोजक पंकज पोरवाल एवं नवीन जागोलिया द्वारा दी गई।